Shopping cart

  • Home
  • News
  • विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (VIA) के Agro Rural Development & Food Processing Forum द्वारा एक दिवसीय बांस (Bamboo) विषयक चर्चा सत्र का आयोजन

विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (VIA) के Agro Rural Development & Food Processing Forum द्वारा एक दिवसीय बांस (Bamboo) विषयक चर्चा सत्र का आयोजन

April 28, 20251 Mins Read
74

India Morning News

Share News:
Share

विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (VIA) के Agro Rural Development & Food Processing Forum द्वारा विदर्भ क्षेत्र के किसानों को नई तकनीक, प्रसंस्करण और विकास से जोड़ने हेतु, बांस (Bamboo) पर आधारित एक दिवसीय चर्चा सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. कल्याण कुमार, आईएफएस, (मैनेजिंग डायरेक्टर, महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड) रहे।
साथ ही डॉ. लाल सिंह (प्रधान वैज्ञानिक, CSIR-NEERI, नागपुर), डॉ. निरुपमा देशपांडे (अध्यक्ष, सम्पूर्ण बांस केंद्र, अमरावती) एवं श्री राहुल देशमुख (President of Bharat Bamboo Association) भी उपस्थित थे।

सत्र का संक्षिप्त विवरण:
•  डॉ. लाल सिंह ने भारत और विश्वभर में पाई जाने वाली बांस प्रजातियों, उनके व्यावसायिक उपयोग, और विदर्भ में बांस की खेती कैसे की जाए, इसकी तकनीकी जानकारी प्रदान की।
•  श्री राहुल देशमुख ने बांस के व्यावसायीकरण, मार्केटिंग, और वैल्यू एडेड उत्पाद बनाने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।
•  डॉ. निरुपमा देशपांडे ने बताया कि कैसे मेलघाट और धारणी के आदिवासी समुदायों ने बांस आधारित उत्पाद बनाकर अपनी आजीविका को सशक्त किया है। उन्होंने साझा किया कि 500 परिवारों ने इससे जीवन में सुधार किया और उनके उत्पादों की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजारों (USA, France, Germany आदि) में बढ़ रही है। उन्होंने बांस उत्पादों का लाइव डेमो भी दिया।

•  श्री आनंद इंदुरकर ने बायोचार (Biochar) के वैश्विक बाजार में बांस आधारित उत्पादों की बढ़ती मांग पर प्रकाश डाला।
•  डॉ. इल्लुरकर (PKV) ने भी बांस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
मुख्य अतिथि श्री पी. कल्याण कुमार ने “नेशनल बांस मिशन” तथा Atal Bamboo Mission के तहत चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बांस की खेती में सब्सिडी कैसे प्राप्त करें, बाजार कैसे विकसित करें, किसानों के लिए निवेश की आवश्यकता कितनी है और बांस को अनुपयोगी जमीन पर कैसे उगाया जा सकता है।

कार्यक्रम संचालन एवं सहभागिता:
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री संजय सिन्हा ने सुंदर संचालन किया।
VIA Agro Forum के प्रमुख कार्यकर्ता श्री अनिरुद्ध अंसिनकर, श्री लक्ष्मीकांत पडोले, डॉ. कीर्ति सोरठिया, डॉ. रीना साहा और संयोजक सुश्री शची मलिक ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फोरम के चेयरमैन श्री ओम जाजोदिया भी उपस्थित रहे।
अंत में श्री कपिल साहू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत चाय एवं स्नैक्स का आयोजन भी किया गया।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share