Shopping cart

  • Home
  • News
  • 30 साल बाद शनि देव गुरु की राशि में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

30 साल बाद शनि देव गुरु की राशि में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

May 5, 20251 Mins Read
54

India Morning News

Share News:
Share

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 30 साल बाद प्रवेश करते हैं, आपको बता दें कि 29 मार्च को शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। शनि देव जुलाई में वक्री होकर साल के अंत में मार्गी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)
शनि देव का सीधी चाल चलना मीन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही शनि देव आपकी राशि से कर्म और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही कार्य- व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से आय भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो उनको लाभ हो सकता है।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share