Shopping cart

  • Home
  • Politics
  • केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को गोवा में करेंगे “माझे घर योजना” का शुभारंभ

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को गोवा में करेंगे “माझे घर योजना” का शुभारंभ

September 30, 20251 Mins Read
Amit Shah will launch My Home Scheme in Goa
133

India Morning News

Share News:
Share

कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा

पणजी: केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह 4 अक्टूबर को गोवा का दौरा करेंगे और गोवा में “माझे घर योजना” का शुभारंभ करेंगे। यह योजना गोवा की जनता को सुलभ आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। आवेदन पत्र लाभार्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। सरकार ने जनता से निवेदन किया है कि वे ‘माझे घर योजना’ कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाए।

गोवा दौरे के दौरान श्री अमित शाह गोवा डेंटल कॉलेज की परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी डीबी ग्राउंड तथा उत्तर और दक्षिण गोवा स्थित ई-गवाह कक्षों का भी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस सुविधा के साथ गोवा देश का दूसरा राज्य बन जाएगा, जहाँ न्यायिक प्रक्रिया में यह डिजिटल व्यवस्था लागू होंगी।

केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा, “श्री अमित शाह द्वारा ‘माझे घर योजना’ का शुभारंभ गोवा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। जनता को आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ एनबीसीसी, गोवा मेडिकल कॉलेज, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और विद्युत विभाग की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। ये सभी पहल आत्मनिर्भर और स्वयंपूर्ण गोवा की परिकल्पना को और मजबूती देंगी।”

स्वयंपूर्ण गोवा पहल के पाँच वर्ष पूरे होने पर एक स्मारिका पुस्तक का विमोचन होगा तथा जेएचएआरडीसी और मेधावी स्किल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे सरकारी कर्मचारियों को कौशल विकास के अवसर प्राप्त होंगे।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share