India Morning News
मुंबई: राज्य में अतिवृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने ₹31,628 करोड़ रुपये का सहायता पैकेज घोषित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में यह घोषणा की गई।
लेकिन इस घोषणा पर कांग्रेस के विधानसभा नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महालुती सरकार किसानों के साथ मज़ाक कर रही है। जनवरी से सितंबर तक मराठवाड़ा में 781 किसानों ने आत्महत्या की है, जबकि केवल पिछले 15 दिनों में ही 74 किसानों ने अपनी जान गंवाई।
वडेट्टीवार ने कहा, “सरकार केवल आंकड़े पेश कर रही है, लेकिन असल मदद नहीं दे रही। किसानों की जमीन और पशुधन नष्ट हो गया है। ऐसे में प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की मदद की उम्मीद थी, परंतु सरकार ने NDRF के मानदंडों के अनुसार बहुत कम सहायता दी है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह मदद दिवाली से पहले किसानों तक पहुंचेगी? खेतिहर मजदूरों के लिए कोई ठोस योजना क्यों नहीं है? वडेट्टीवार ने सरकार पर आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों से पहले महायुति ने कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब तक केवल तारीखें बदली जा रही हैं।
किसान संगठन और विपक्ष ने भी सरकार से तुरंत और पर्याप्त सहायता देने की मांग की है।








Comments are closed