India Morning News
मनपा पर फिर एक बार भाजपा का परचम लहराएंगे:- बंटी कुकड़े
नागपुर:-माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चार महीने के अंदर महानगर पालिका के चुनाव करवाने के आदेश पर नागपुर भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ बंटी कुकड़े ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि भाजपा सदैव कार्यकर्ताओं का पक्ष रहा है जनता की समस्याओं तथा चुनाव के लिए हमेशा से तैयार रहता है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में जिस प्रकार विधानसभा चुनावो में अप्रत्याशित जीत हासिल की थी उसी प्रकार तीनों वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एक नई रणनीति के आधार पर कार्याध्यक्ष रविन्द्र चौहान के सानिध्य में महानगर पालिका चुनावो में सभी विधायक,पूर्व नगरसेवक,बूथ से नगर तक की कार्यकारिणी जनता के साथ मिलकर अप्रत्याशित जीत हासिल कर मनपा पर फिर एक बार भग़वा झंडा फहराएंगे. कुकड़े उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर सभी को शुभकामनए दी.








Comments are closed