Shopping cart

  • Home
  • News
  • नागपुर में एनसीपी की मनपा चुनाव की तैयारी तेज; विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

नागपुर में एनसीपी की मनपा चुनाव की तैयारी तेज; विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

May 21, 20251 Mins Read
40

India Morning News

Share News:
Share

नागपुर – आगामी नागपुर महानगरपालिका (मनपा) चुनाव को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार, 23 मई को नागपुर में विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने की। इस सम्मेलन में विदर्भ क्षेत्र के प्रमुख नेता, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद उपस्थित रहे।

नागपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक रविंद्र जैन ने बताया, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करना और सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना है।

शहर में एनसीपी की बढ़ती ताकत-

रविंद्र जैन ने मनपा चुनाव के लिए एनसीपी की ओर से 40 सीटों की मांग को उचित बताया। उन्होंने कहा, नागपुर जैसी उपराजधानी में हमारी ताकत लगातार बढ़ रही है। चुनाव के बाद हमने लगातार सदस्यता अभियान चलाया है। वर्तमान में जिन छह वार्डों में हमारी उपस्थिति है, वहां भी हमारा जनाधार मजबूत हो रहा है। कई लोग टिकट की मांग कर रहे हैं, ऐसे में 40 सीटों की मांग बिल्कुल सही है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मांग पर अंतिम निर्णय महायुती के अन्य घटक दलों के साथ बैठक कर लिया जाएगा।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share