Shopping cart

  • Home
  • News
  • ‘पिंजरा’ फेम अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

‘पिंजरा’ फेम अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

October 4, 20250 Mins Read
Sandhya Shantaram passes away
30

India Morning News

Share News:
Share

मुंबई: मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और महान फिल्मकार वी. शांताराम की तीसरी पत्नी संध्या शांताराम का निधन हो गया है। 94 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन से मराठी और हिंदी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

संध्या शांताराम एक बेहतरीन नृत्यांगना और प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने अपने अभिनय और नृत्य से सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 10:30 बजे परेल स्थित राजकमल स्टूडियो से निकलेगी और उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क के वैकुंठधाम श्मशानभूमि में किया जाएगा।

मराठी सिनेमा के इतिहास में ‘पिंजरा’ को एक क्लासिक फिल्म माना जाता है। एक शिक्षक और तमाशा नर्तकी की अनोखी प्रेमकहानी पर आधारित इस फिल्म में संध्या ने नायिका की भूमिका निभाई थी। उनके भावनात्मक अभिनय और नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

दिग्गज निर्देशक वी. शांताराम ने अपने जीवन में तीन विवाह किए थे। संध्या उनकी तीसरी पत्नी थीं। दूसरी पत्नी जयश्री से तलाक के करीब एक महीने बाद ही उन्होंने संध्या से शादी की थी।

संध्या ने भले ही सीमित फिल्में की हों, लेकिन उनकी हर भूमिका ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने ‘दो आंखें बारह हाथ’, ‘झनक झनक पायल बाजे’ और ‘जल बिन मछली नृत्य बिन बिजली’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। लेकिन ‘पिंजरा’ में उनका अभिनय आज भी मराठी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस में गिना जाता है।

संध्या शांताराम के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक महान अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्य की धरोहर को खो दिया है। उनकी कला, उनकी गरिमा और उनकी अदाकारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share