Shopping cart

  • Home
  • News
  • ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में निरीक्षक (मंत्रा ) पद पर पदोन्नति — गरिमामयी रैंक समारोह संपन्न

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में निरीक्षक (मंत्रा ) पद पर पदोन्नति — गरिमामयी रैंक समारोह संपन्न

May 6, 20251 Mins Read
60

India Morning News

Share News:
Share

नागपुर- ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर के उप निरीक्षक (मंत्रा) श्री कमलेश कुमार पटेल, जिन्होंने 12 अप्रैल 1993 को बल में अपनी सेवा की शुरुआत की थी, को उनके अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के आधार पर निरीक्षक (मंत्रा) पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बल में 31 वर्षों की लंबी, प्रेरणादायक और सराहनीय सेवा पूर्ण की है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर दिनांक 6 मई 2025 को ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर एवं श्री बनवारी लाल, उप कमांडेंट, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर ने उन्हें औपचारिक रूप से पद चिन्ह (रैंक) प्रदान किए। यह समारोह गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह को विशेष बनाने हेतु श्री पटेल के परिवारजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस क्षण का साक्षी बनाया गया, जिससे परिवार के सदस्यों ने दूर रहकर भी इस गौरवशाली पल को साझा किया। अपने सेवाकाल के दौरान श्री पटेल ने देश के विभिन्न हिस्सों में- उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, असम, नगालैंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र—में तैनाती के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार ने श्री पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share