Shopping cart

  • Home
  • News
  • रेल्वे ट्रैकमैनों का निजी इस्तेमाल बंद करे रेल्वे प्रशासन

रेल्वे ट्रैकमैनों का निजी इस्तेमाल बंद करे रेल्वे प्रशासन

April 20, 20251 Mins Read
81

India Morning News

Share News:
Share

चंद्रपूर : दिनांक 16 अप्रैल से भारतीय रेलवे मजदूर संघ द्वारा मध्य रेलवे कर्मचारी संघ और रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैकमेंटेनर्स की विविध मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । रेलवे के ट्रैक मेंटेनर कर्मचारी यह रेलवे में ट्रैक मरम्मत और ट्रैक की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं । लेकिन कुछ रेलवे अधिकारियों द्वारा अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल कर ट्रैकमेंटेनर कर्मचारियों को अपने कार्यालय या निजी कार्यों के लिए रखा जा रहा हैं । सीनियर कर्मचारी को अपने निजी कार्य के लिए रखकर जूनियर कर्मचारियों पर दबाव डालकर उनका कार्य जूनियर कर्मचारियों से लिया जा रहा है । रेलवे की सुरक्षा से खिलवाड़ होने की वजह से इस संबंध में ट्रैकमैन कर्मचारियों ने आवाज उठाई थी जिस वजह से बल्लारशाह विसापुर सेक्शन के ट्रैकमैन पंकज सुरजूसे, गिरीश राऊत , प्रफुल्ल सिंह चौहान, प्रमोद रोहनकर इन चार कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया । रेलवे के ट्रैकमैन यह सिर्फ ट्रैक की मरम्मत कार्य के लिए लगाने हेतु रेलवे मंत्रालय के सख्त निर्देश होने के बावजूद कुछ अधिकारियों ने उन्हें अपने निजी कार्यों के लिए रखा हैं। बल्लारशाह स्थित सहायक मंडल अभियंता सुबोध कुमार और वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) संदीप कुमार गुप्ता इन्होंने अपने कार्यालय में तथा निजी कार्य के लिए ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इस वजह से रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए कर्मचारी की संख्या पर्याप्त नहीं रहती है । रेलवे कर्मचारियों को कठिन कार्य करने के लिए जोखिम एवं हार्ड ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जाता है । लेकिन अधिकारियों द्वारा ऐसे ट्रैकमैन कर्मचारियों को उनके कार्यालय एवं निजी कार्य हेतु इस्तेमाल में लाया जाता है जिस वजह से रेलवे राजस्व का नुकसान हो रहा है । संघ की तरफ से किए जा रहे हैं धरने प्रदर्शन में ट्रैकमैन कर्मचारियों का किया गया स्थानांतरण रद्द किया जाए, कर्मचारियों को दी गई चार्जशीट रद्द की जाए, उन्हें ड्यूटी ना लेकर उनकी गैरहाजिरी लगाई जा रही है इसलिए उनको ड्यूटी लेकर उनकी हाजिरी लगाई जाए, अधिकारियों के कार्यालय में तथा निजी कार्य के लिए रखे गए ट्रैकमैन कर्मचारियों को प्रदान किया जा रहा रिस्क एवं हार्ड ड्यूटी अलाउंस की कटौती अधिकारियों के वेतन से की जाए, अपने अधिकार का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ट्रैकमैन कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए आदि आदि मांगों सहित प्रदर्शन किया जा रहा है । इस दौरान मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष सागर सिंह तोमर, रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. व्ही .रवि, MRKS के नेता हबीब खान एवं भारतीय मजदूर संघ और आरकेटिए के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share