India Morning News
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा जारी नियम के अनुसार, 1 अक्टूबर से टिकट खुलने के शुरुआती 15 मिनट में केवल आधार सत्यापित यात्री ही ई-टिकट बुक कर सकेंगे।
👉 दलालों पर लगाम कसने की कोशिश
रेलवे ने बताया कि टिकट खुलते ही दलाल बड़े पैमाने पर सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर बुकिंग कर लेते थे। इस कारण सामान्य यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता और उन्हें प्रतीक्षा सूची में रहना पड़ता था। इस गड़बड़ी को रोकने के लिए ही यह नया नियम लागू किया गया है।
👉 नए नियम का प्रावधान
-
शुरुआती 15 मिनट तक केवल आधार सत्यापित यात्री ही टिकट बुक कर सकेंगे।
-
इसके बाद हमेशा की तरह सभी पंजीकृत उपयोगकर्ता टिकट ले सकेंगे।
-
तत्काल टिकटों के लिए पहले से लागू आधार नियम यथावत रहेंगे।
👉 कालाबाज़ारी पर कार्रवाई
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ई-टिकटों की कालाबाज़ारी बड़ी समस्या बन चुकी थी। नकली आईडी बनाकर दलालों द्वारा चल रहे इस अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक ढाई करोड़ संदिग्ध आईडी निष्क्रिय की जा चुकी हैं।
👉 यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों को अपील की है कि टिकट बुकिंग करते समय इस नए नियम का पालन करें, वरना आरक्षण में समस्या आ सकती है।








Comments are closed