India Morning News
येरखेडा — नगराध्यक्ष पद के लोकप्रिय उम्मीदवार राजकिरण शिवराम बर्वे ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता के उत्साहपूर्ण प्रतिसाद और भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नेताओं के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।
चुनावी दौरे, घर-घर संपर्क, सभाओं और प्रचार कार्यक्रमों में मिली अपार प्रतिक्रिया से बर्वे भावुक नजर आए। उन्होंने कहा,प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मेरे लिए मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता और मुझ पर भरोसा जताने वाले येरखेडा के नागरिकों का मैं दिल से ऋणी हूँ।बर्वे के वक्तव्य में कृतज्ञता के साथ-साथ विकास का स्पष्ट संकल्प भी साफ झलका। उन्होंने कहा,आप सभी के सहयोग से ही येरखेडा को आदर्श नगर पंचायत बनाने का सपना पूरा होगा। जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
येरखेडा की राजनीतिक गर्मी के बीच बर्वे का यह संयमित, शालीन और धन्यवादपूर्ण संदेश इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय नागरिकों ने भी उनके इस भावनात्मक संदेश का स्वागत किया है।


