67
India Morning News
रतलाम, मध्यप्रदेश: रतलाम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। अधिवेशन के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें शामिल हुए।
इस दौरान एक अप्रत्याशित स्थिति सामने आई जब रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर को मंच पर स्थान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया।
विधायक डामोर ने कहा, “मुझे ही मंच पर नहीं बैठाया गया, जबकि महापौर प्रहलाद पटेल मंच पर विराजमान थे। मुझे नीचे ऐसी जगह बैठाया गया जहां न हवा थी और न ही सम्मानजनक स्थान।”
इस घटना ने अधिवेशन के पहले दिन राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी और संगठनात्मक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।








Comments are closed