India Morning News
नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी विजयादशमी महोत्सव 2 अक्टूबर, गुरुवार से नागपुर के रेशमबाग मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सरसंघचालक मोहन भागवत संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
👉 21,000 स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित
इस बार महोत्सव में करीब 21,000 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भाग लेंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक है। 1995 से नागपुर के रेशमबाग मैदान में यह आयोजन हो रहा है। इससे पहले यह कार्यक्रम कस्तूरचंद पार्क में आयोजित किया जाता था।
👉 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल
समारोह की खासियत यह होगी कि इसमें घाना, थाईलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका समेत 50–60 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा मणिपुर और अन्य राज्यों से आए स्वयंसेवक भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
👉 RSS का शताब्दी वर्ष
संघ इस विजयादशमी महोत्सव से लेकर वर्ष 2026 तक अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवधि में पूरे देशभर में कई विशेष कार्यक्रम और उपक्रम आयोजित किए जाएंगे। संघ की स्थापना 17 अप्रैल 1925 को नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के घर पर हुई थी, जबकि पहला विजयादशमी जुलूस 1926 में निकाला गया था।










Comments are closed