India Morning News
मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार और “बॉलीवुड के बादशाह” शाहरुख खान अब आधिकारिक तौर पर अब्जपति बन गए हैं। 33 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उनकी कुल संपत्ति $1.4 बिलियन (₹12,490 करोड़) तक पहुंच गई है। यह जानकारी Hurun India Rich List 2025 में सामने आई, जो 1 अक्टूबर को जारी हुई।
इस सूची के अनुसार, शाहरुख खान न केवल भारत के सबसे अमीर अभिनेता बने हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कई नामी सितारों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की संपत्ति टेलर स्विफ्ट ($1.3 बिलियन), अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ($1.2 बिलियन), जेरी सीनफेल्ड ($1.2 बिलियन) और सेलेना गोमेज़ ($720 मिलियन) से भी अधिक है।
भारत में अभिनेताओं की संपत्ति की बात करें तो, शाहरुख खान के बाद जूही चावला और उनके परिवार का स्थान आता है, जिनकी संपत्ति ₹7,790 करोड़ है। तीसरे स्थान पर हृतिक रोशन हैं, जिनकी संपत्ति ₹2,160 करोड़ बताई गई है।
शाहरुख खान की यह उपलब्धि केवल उनकी फिल्म इंडस्ट्री की सफलता नहीं दर्शाती, बल्कि उनकी व्यावसायिक सूझबूझ और निवेश कौशल्य का भी प्रमाण है।







Comments are closed