Shopping cart

  • Home
  • News
  • तुर्की व अजरबैजान का बहिष्कार करें व्यापारी: अर्जुनदास आहुजा

तुर्की व अजरबैजान का बहिष्कार करें व्यापारी: अर्जुनदास आहुजा

May 15, 20251 Mins Read
117

India Morning News

Share News:
Share

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने हाल ही में पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकियो द्वारा हुये कायराना हमले पर तीव्र प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि पाकिस्तान द्वारा हमेशा ही भारत पर चोरी-छुपे या खुले तौर बर्बर आक्रमण करता आया है। और तुर्की और अजरबैजान पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है। जिसका चेंबर विरोध करता है।

नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने सरकार से तुर्की और अजरबैजान जब तक पाकिस्तान को समर्थन देना बंद नही करते तब तक इनके साथ आयात-निर्यात तथा पर्यटन संबंध को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां से भारत में सेव व काजू का ज्यादातर आयात होता है, यदि इन देशो से आयात बंद भी हो जाये तो भारत अन्य पर्यायी देशो से यह सामान ले सकता है।

चेंबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी ने कहा कि तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करते हुये आयात-निर्यात बंद करने के साथ-साथ व्यापारियों व नागरिकों से निवेदन किया कि इन देशों में पर्यटन यात्रा न करें जिससे व्यापार व पर्यटन क्षेत्र में तुर्की और अजरबैजान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी और इन्हें पाकिस्तान का समर्थन करने का नतीजा समझ मंे आएगा।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री सचिन पुनियानी ने दी।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share