Shopping cart

  • Home
  • News
  • योग से सुरक्षा बलों को ऊर्जा और स्थिरता: CRPF नागपुर में प्रेरणादायक आयोजन

योग से सुरक्षा बलों को ऊर्जा और स्थिरता: CRPF नागपुर में प्रेरणादायक आयोजन

June 21, 20251 Mins Read
74

India Morning News

Share News:
Share

नागपूर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पवन अवसर पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर परिसर में दिनांक 21 जून को योग की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे हुई जिसमें CRPF के अधिकारियों और जवानों ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। योग प्रशिक्षकों की देखरेख में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वृक्षासन और ध्यान का अभ्यास कराया गया। श्री अनिल कुमार उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र नागपुर ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा – “योग एक ऐसा साधन है जो न केवल हमारे शरीर और मन को संतुलित करता है, बल्कि यह हमें धरती और प्रकृति के साथ भी एकजुट करता है।

‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की भावना को अपनाना आज के समय की मांग है। CRPF कार्मिकों के लिए यह अभ्यास उनके कर्तव्यों को और भी सशक्त ढंग से निभाने में सहायक सिद्ध होगा।” इस आयोजन में डॉ.मनोज कुमार सिन्हा, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल नागपुर, श्री जी.डी. पंढरीनाथ, कमांडेंट ग्रुप केंद्र नागपुर, अन्य अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, महिलाएं एवं परिवार जनों ने भाग लिया।

यह आयोजन CRPF नागपुर की ओर से एक प्रेरणादायक पहल रही, जिसमें ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ के संदेश को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया गया। यह न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहा, बल्कि एक बेहतर, जागरूक और सजग बल निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Share News:
Share

Comments are closed

Related Posts

Share